Sagar- रामनवमी पर पालकी में बैठकर शहर भ्रमण पर निकले प्रभु, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र
रामनवमी के पर्व पर रविवार को सागर के राम जानकी मंदिरों में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। वहीं शाम को शोभायात्रा और पालकी यात्रा निकाली गई। सिद्धेश्वर मंदिर से भगवान की पालकी यात्रा शुरू हुई। यात्रा में 20 से अधिक झांकियां शामिल हुईं।
जिसमें भगवान भोलेनाथ, भगवान परशुराम समेत अन्य आकर्षक झांकियां देखने के लिए कटरा बाजार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यात्रा में डीजे और ढोल-नगाड़ों पर आगे युवा थिरक रहे हैं। मातृशक्ति चेजम का प्रदर्शन कर रही हैं। तीनबत्ती तिराहा पर यात्रा पहुंचे ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। लोगों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चंपा बाग़ से मंदिर से यह शोभायात्रा निकली थी, जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए थे, अयोध्या वाली और कोयम्बटूअर वाले योगी शिवजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही
शहर के शनिचरी क्षेत्र से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा जैसे ही मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर अभिनंदन किया गया। इधर नगर निगम ने यात्रा के दौरान साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की। आगे शोभायात्रा निकल रही थी, पीछे -पीछे सफाईकर्मी सड़क पर सफाई कर रहे थे।