MP में 18 पिस्टल और 14 मैगजीन के साथ यूपी का अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश की बुरहानपुर जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ा है। उसके कब्जे से 18 देसी पिस्टल और 14 मैगजीन सहित एक मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। थाना खकनार पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें उस पर पहले से ही अलग अलग थानों में हत्या, लूट, डकैती के प्रयास सहित अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े तीन मामले दर्ज पाए गए हैं। इस दौरान एक अन्य सिकलीगर का नाम भी सामने आया है। इसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही इस आरोपी को जिले में भेजने वाले व्यक्ति की भी जानकारी निकालकर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

बुरहानपुर के एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि आरोपी राजू के खिलाफ थाना खकनार में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राजू से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पचौरी निवासी अरविंद सिंह पिता राजपाल सिंह सिकलीगर से ये हथियार खरीदना बताया था। इसके बाद अब उसकी भी तलाश जारी है। फिलहाल आरोपी राजू से हथियारों एवं उसके सहयोगी अरविंद सिंह निवासी पचौरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजू के खिलाफ थाना रोहतक जिला हरियाणा में लूट / डकैती की तैयारी का अपराध दर्ज हैं। थाना चांदपुर जिला बिजनौर उ.प्र. में हत्या का प्रयास, डकैती की तैयारी से जुड़ा मामला दर्ज है। साथ ही थाना चांदपुर में अवैध हथियारों से जुड़े मामले दर्ज होना पाए गए हैं।

 

 

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर से उसके बारे में सूचना मिली थी। इस पर प्रधान आरक्षक शादाब अली सहित थाना स्टाफ की एक टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर की बताई जगह कुंडिया नाला फाटा पर स्थित मेन रोड पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी की। जहां पुलिस को बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस फोर्स की मदद से पकड़ कर पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजू पिता जयप्रकाश, निवासी हातमपुर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया। इस दौरान आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से पुलिस को 18 हैंडमेड देशी पिस्टल, 14 खाली मैगजीन एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इन्हें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 


By - sagar tv news
08-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.