डबल मर्डर में बेटी-प्रेमी गिरफ्तार, माँ-पिता के मर्डर के वक्त बेटी दे रही थी पहरा SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर में हुए सनसनी खेज डबल मर्डर के आरोपी पुलिस हिरासत में आ गए है। एसएएफ के ड्राइवर ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी की हत्या की की खबर के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दंपत्ति के बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।
हत्या के बाद दोनों बाइक से रतलाम-मंदसौर के रास्ते राजस्थान भागने की फिराक में थे। रुक्मणि नगर में गुरुवार तड़के 5 बजे हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपियों की तलाश के लिए इंदौर पुलिस ने 5 टीमें गठित की थीं। साइबर सेल भी एक्टिव था, इससे 12 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से करीब एक लाख रुपए मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

दरअसल रुक्मणि नगर में रहने वाले एसएएफ के ड्राइवर ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की गुरुवार सुबह रक्तरंजित लाश कमरे में पड़ी मिली थी। ज्योति के सिर पर दो दर्जन से ज्यादा वार किए गए थे। बचने के लिए उन्होंने तीन बार हाथ बढ़ाया, लेकिन आरोपी ने तीनों बार उनका हाथ काटा। उनकी पत्नी के सिर पर भी 10 से ज्यादा वार किए गए थे, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार उन पर बक्के, दरातें या तलवार जैसे किसी भारी हथियार से वार किया था। घाव देख लग रहा है कि आरोपी लगातार वार करता रहा, जिससे वे बच नहीं पाए।


By - sagar tv news
18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.