सागर- तेंदुआ का वीडियो आया सामने, राहतगढ़ के ग्राम सागोनी उमरिया में दिखा तेंदुआ
सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सागोनी उमरिया में एक किसान के खेत से एक तेंदुआ जाते हुए देखा गया है। तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो ग्राम सागोनी उमरिया के किसान सचिव योगेश यादव के खेत का बताया जा रहा है, जहां मौजूद किसान परिजनों ने यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। इस तेंदुआ ने एक दिन पूर्व में ही एक हिरण का शिकार भी किया था और इसके साथ एक छोटा बच्चा भी साथ में है घूम रहा है। बता दें कि इसके पहले राहतगढ़ के ही ग्राम चौकी गांव के पास तेंदुआ देखा था,
जिसका वीडियो भी सामने आया था। इस क्षेत्र में तेंदुआ काफी लंबे समय से विचरण कर रहा है। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में एक तेंदुआ नहीं है, इनकी संख्या और अधिक है। आज वन परीक्षित अधिकारी दिनेश कौशल ने एक टीम को भेजा, जिसमें डिप्टी रेंजर हरगोविंद अहिरवार, मोतीराम घोषी, लखन राजपूत सहित अन्य स्टाफ के लोग शामिल रहे। उसको ढूंढते रहे, लेकिन नहीं मिला। वहीं, वन परिक्षेत्र अधिकारी ने लोगों से अकेले घूमने और जंगल जाने से मना किया और सजग रहने की हिदायत दी।
सागर जिला मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत आता है। सागर का कुल क्षेत्रफल 10,252 वर्ग किमी है, जिसमें 10,054.23 वर्ग किमी ग्रामीण क्षेत्र और 197.77 वर्ग किमी शहरी क्षेत्र शामिल है। गांवों की बात करें तो सागर जिले में करीब 1,901 गांव हैं। सागर जिले को प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए तहसीलों/ब्लॉकों/सामुदायिक विकास ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। तेंदुआ का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले घूमने और जंगल जाने से बचें और सजग रहें। इस क्षेत्र में तेंदुआ की संख्या अधिक होने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सागर टीवी न्यूज़ के लिए