कलेक्टर जनसुनवाई में अनूठा प्रदर्शन, बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई जमीन पर लौट | sagar tv news |

 

एमपी के इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने न्याय की गुहार लगाते हुए एक अनूठा कदम उठाया। तपती गर्मी में, जब इंदौर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, दंपत्ति कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां लोट लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की मांग की। यह दंपत्ति तेजाजी नगर क्षेत्र के एक प्लॉट के मालिक हैं,

 

 

जिस पर पिछले दो सालों से शेखर बेला और गोलू बोराने ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके अलावा, इन दोनों ने दंपत्ति को जान से मारने की धमकी भी दी है। इन सभी घटनाओं के बावजूद, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी, जिससे परेशान होकर दंपत्ति ने आज यह कदम उठाया।

 

 

दंपत्ति ने आरोप लगाया कि वे पिछले दो सालों से अपनी शिकायतों को लेकर कलेक्टर कार्यालय और पुलिस स्टेशन का चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर आज भी उनकी बात नहीं सुनी जाती है, तो वे मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। हालांकि, कलेक्टर कार्यालय के दरवाजे पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दंपत्ति ने गिड़गिड़ाते हुए अपनी बात रखने की अनुमति प्राप्त की।

 

 

इसके बाद, उन्हें अंदर जाने दिया गया, और मामला अधिकारियों तक पहुंचा। जहां से उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने दंपत्ति को आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे। दंपत्ति ने भी अधिकारियों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वे अब न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
09-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.