नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर बीना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर बीना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्त कुलदेवी के मंदिरों में जाकर भोग लगाकर नवमी का विशेष पूजन कर रहे हैं। हवन पूजन विधि विधान के साथ भक्त पूजन कर रहे हैं।
महानवमी पर बीना के कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी देवी मंदिर, मढिया वार्ड स्थित बड़ी माता मंदिर, गल्ला मंडी में स्थित दुर्गा माता मंदिर, शिव मंदिर में स्थित कात्यानी देवी मंदिर, बड़े मंदिर में विराजमान मां दुर्गा देवी, कटरा मंदिर में विराजमान देवी मंदिर, झांसी गेट स्थित देवी मंदिर, छोटी बजरिया स्थित रामजानकी मंदिर में विराजमान देवी मां, स्टेशन रोड देवी मंदिर, ग्वालटोली में स्थित देवी मंदिर, खुरई रोड स्थित शिव मंदिर में विराजमान देवी मंदिर सहित कई देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा हुआ हैं।