Sagar - किसान के खेत से ऐसी चीज हुई चोरी, जिसे सुनकर अधिकारियों का भी माथा घूम गया, जानिए पूरा माजरा

 

सोना चांदी पैसे की चोरी के बारे में आपने खूब सुना होगा लेकिन सागर में एक ऐसी चोरी हुई है जिसे सुनकर अधिकारियों का भी माथा घूम गया है, मामला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर हांसुआ गांव का है. जहां एक किसान के खेत से आधा एकड़ की मिट्टी चोरी हो गई, रातों-रात हुई इस चोरी की किसान को भनक तक नहीं लगी, जब सुबह किसान अपने खेत पहुंचा तो खेत की हालत देखकर उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, और फिर वह दौड़ा दौड़ा पुलिस थाने पहुंचा लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने यह कहकर भगा दिया किया है राजस्व का मामला है तब से यह किसान दफ्तरों के चक्कर पर चक्कर काट रहा है लेकिन ना तो शिकायत दर्ज हुई है और ना ही सुनवाई की जा रही हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने के बाद मामले की जांच करवाई जा रही है,

 

 

किसान का कहना है कि यह मिट्टी बीना रिफायनरी की वीआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी खोदकर ले गई...

 

बीना तहसील के मेहरवान सिंह यादव ने बताया उसके खेत के पास बीना रिफाइनरी में काम करने वाली बीजासी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने से जेसीबी और डम्फर लगाकर रातों रात उसके खेत से आधा एकड़ जमीन से मिट्टी की चोरी कर ली है जिसकी वजह से उन्हें खेती करने में परेशानी जा रही है इसलिए चोरी करने वाली कंपनी के जिम्मेदारों पर मामला दर्ज किया जाए साथ ही उनका जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिलाया जाना चाहिए. मेहरबान का बेटा प्रदीप न्याय की लड़ाई लड़ रहा है

 

 


खनिज अधिकारी अनिकेत पंड्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई है जिसकी जांच करवाई जा रही है.

 

 

 

 


By - sagar tv news
10-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.