Sagar- भीषण गर्मी के बीच दो दिन नहीं होंगी जल सप्लाई, जानिए कब से कब तक | sagar tv news |

 

सागर में टाटा प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइनों की मरम्मत कार्य के लिए 12 और 13 अप्रैल को राजघाट परियोजना के पंप का संचालन बंद रहेगा। जिससे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 24 से 48 घंटों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। भीषण गर्मी होने की वजह से शहरवासियों परेशानी का सामना करना पड़सकता है ऐसे में लोग अपनी व्यवस्था कर लेवे

 

 

मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के निर्देश अनुसार, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा सिविल लाइन चौराहे से विट्ठलनगर टंकी तक डली 400 एमएम ग्रेविटी पाइप लाइन को चार स्थानों पर इंटरकनेक्ट किया जाना हैं। जिसके लिए टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड की मांग अनुसार पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए 12 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 13 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक राजघाट परियोजना के पंप का संचालन बंद रखा जाएगा।

 

 

पंप बंद रहने से 12 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 13 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक 24 घंटे को संपूर्ण शहर की वाटर सप्लाई बंद रहेगी। लेकिन विट्ठल नगर टंकी क्षेत्र, रेलवे कैंट क्षेत्र, शास्त्री वार्ड और सुभाष नगर की सप्लाई आंशिक क्षेत्र में 12 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 14 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। 14 अप्रैल सुबह 8 बजे के बाद से जलप्रदाय पूर्व व्यवस्था अनुसार किया जाएगा।

 

 

 


By - sagar tv news
10-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.