Sagar- जमीनी विवाद में भाई ने भाई को निपटा दिया, पुलिस मौके पर
सागर जिले में पिछले तीन साल से चल रहा जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, और भाई ने ही भाई की जान ले ली, मामला बीना के बुखारा गांव का है, जहां राजेश बेर बीनने गया था। वहीं पर बबलू और दिनेश अपने चचेरे भाई राजेश रैकवार के पास पहुँचे, इनके बीच कहासुनी इसी दौरान दोनों ने राजेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घायल राजेश और दिनेश को रात 11:30 बजे अस्पताल लाया गया। दिनेश को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर पल्लवी यादव ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने घायल दिनेश के साथ मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दिनेश को सुरक्षित किया। एसडीओपी नितेश पटैल और टीआई अनूप यादव रात में ही अस्पताल पहुंचे। वे घटनास्थल का निरीक्षण करने भी गए।
मृतक के छोटे भाई सोनू रैकवार के अनुसार, यह पारिवारिक जमीन विवाद तीन साल से चल रहा था। परिवार के ही कुछ लोग जमीन पर कब्जा किए हुए थे। टीआई अनूप यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।