Sagar -कृषि उपज मंडी में 40 हजार क्विंटल की रिकॉर्ड तोड़ आवक, जानिए क्या रहे अनाज के भाव

 

सागर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सीजन की सबसे अधिक रिकॉर्ड तोड़ आवक हुई। शनिवार से लगातार तीन दिन मंडी बंद रहने की वजह से अधिक संख्या में किसान पहुंचे। दिनभर 1100 ट्रॉली से अनाज पहुंचा। आलम ये रहा था कि रात 8 बजे तक ट्रॉलियों की डाक हुई। मंडी में कुल 40311 क्विटल अनाज पहुंचा। सबसे ज्यादा 25573 क्विटल गेंहू की खरीदी व्यापारियों ने की।

 

 

 

अधिक आवक होने की वजह से गेहूं का न्यूनतम भाव 2175 तक पहुंच गया, जबकि उच्चतम भाव 3655 रुपए रहा। वहीं 4680 क्विटल चना भी मंडी में पहुंचा। चना का न्यूनतम भाव 4400 और उच्चतम भाव 6050 रुपए क्विटल रहा। मसूर के भाव 4400 से लेकर 6455 तक रहे , अलसी के भाव 6460 रुपए प्रति क्विंटल , सोयाबीन के भाव 3550 से लेकर 4450 तक रहे, सरसों के भाव 4800 से 7075 रहे, तेवड़ा के भाव 3400 से लेकर 3855 तक रहे

 

 

 


मंडी प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रेल को इस सीजन की सर्वाधिक आवक हुई। शनिवार को हनुमान जंयती, रविवार और फिर सोमवार को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। तीन दिन लगातार छुट्टियों की वजह से मंडी बंद रहने के कारण ही शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान अनाज लेकर पहुंचे।

 

 

 

किसानों ने बताया कि शादियों को सीजन शुरू हो गया है। 14 अप्रैल से शहनाई बजने लगेगी। शादी समारोह के लिए पैसों की जरुरत सभी को रहती है, इस वजह से भी किसान बड़ी संख्या में मंडी पहुंचे। सोमवार तक मंडी बंद रहनी है, इसलिए कई किसान तो रविवार की रात में ही अपनी उपज लेकर गांव से निकल आए थे।


By - sagar tv news
12-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.