Sagar- पिता की चिता ठंडी भी नहीं हो पाई, इधर पोते ने दादी को मार डाला | sagar tv news |
सागर जिले के बलेह में बेटे के द्वारा पिता को मारने के बाद उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हो पाई कि इधर केसली में एक पोते के द्वारा दादी का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है 24 घंटे के अंदर हुई इन दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि अपने अपनों को मौत की नींद सुला रहे हैं, इन दो घटनाओं में आप समझ सकते हैं कि कैसे जी आप ने बेटे को पाल पॉस्कर बड़ा किया जिंदगी जीने लायक बनाया अपना सब कुछ गांव पर लगाया, आज वही बेटा अपने पिता के लिए काल बन गया,
इसी तरह देवरी विधानसभा में आने वाले केसली के पलोह में महेंद्र गंधर्व ने अपनी 80 साल की दादी संतो बाई के सर पर और सीने पर पत्थर पटक कर मार डाला और घटना के बाद मौके से फरार हो गया सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे निरीक्षण किया डेड बॉडी का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया है इधर आरोपी पोते पर मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है पोते ने अपनी दादी के साथ इस जगह में घटना को क्यों अंजाम दिया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है