सागर में एक फर्जी नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर प्रशासन की कारवाही, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज sagar tv news
सागर में एक फर्जी इंस्टीट्यूट पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। इंस्टीट्यूट के संचालक के खिलाफ गोपालगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सागर के सिविल लाइन स्थित राधा रमण हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट पर प्रशासन की टीम ने 11 अप्रैल को कारवाही की थी। इस कारवाही में पाया गया कि संस्था के द्वारा नर्सिंग अस्सिटेंट, वार्डबॉय, जनस्वास्थ्य रक्षक जैसे पाठ्यक्रमों के सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन किया जा रहा है। जिसके संबंध में संस्था से मान्यता के दस्तावेज मांगे गए थे । लेकिन संस्था के द्वारा किसी भी प्रकार के मान्यता या अध्ययन संबंधी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए।
साथ ही संस्था के बाहर कौशल विकास पाठ्यक्रम अध्ययन का बोर्ड लगाया गया है, उस संबंध में भी संस्था के द्वारा कोई वैध व प्रमाणीकरण, मान्यता संबंधी दस्तावेज पेश नहीं किए गए।निरीक्षण के दौरान टीम को संस्थान में आपत्तिजनक सामान, शराब की खाली बोतलें मिलीं। जिन्हें जब्त किया गया। इस कारवाही को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बाल कल्याण समिति, शिक्षा कौशल विभाग, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किया था।
इसके बाद हिला एवं बाल विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने थाने में लिखित शिकायती आवेदन दिया था। जिसपर पुलिस ने जांच करते हुए राधा रमण इंस्टीट्यूट के संचालक के सुनील नेमा खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बता दे संस्था के द्वारा बिना अनुमति और मान्यता संबंधी दस्तावेजों के फर्जी सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन कर बच्चों के नाम के फर्जी दस्तावेज दिए जा रहे थे। जिसके बदले उनसे रुपए लिए जा रहे थे। मौके से बड़ी संख्या में दस्तावेज भी मिले हैं।