शादी 4 महीने बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के साथ कर दी बड़ी अनहोनी और फिर | sagar tv news |
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के मर्डर की साजिश रची। इस घटना में पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है। दो दिन पहले इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के किनारे एक युवक का लहुलुहान शव बरामद हुआ था। पुलिस ने युवक की पहचान शाहपुर निवासी राहुल पांडे के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राहुल अपनी पत्नी के साथ पत्नी के बीमार रिश्तेदार को देखने निकला था। घटना के बाद मृतक की पत्नी फरार मिली, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका हुई और शक की सुई फरार पत्नी की तरफ गई।
पुलिसिया जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी युवराज और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति के मर्डर कांड को अंजाम दिया। गौरतलब है कि मृतक की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी युवराज और दो अन्य साथियों पर हत्या करने,मर्डर की साजिश रचने और साक्ष्य छुपाने की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।