दमोह मिशन हॉस्पिटल अपडेट, फर्जी डॉक्टर एम जॉन कैम पहुंचे जेल | sagar tv news |
एमपी के दमोह मिशन हॉस्पिटल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फर्जी डॉक्टर के आरोपी एम जॉन कैम उर्फ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को न्यायालय में पेश कर 10 दिन की पुलिस रिमांड के बाद जिला जेल भेज दिया गया। आरोपी डॉक्टर ने मीडिया के सामने कहा, दमोह पुलिस और न्यायालय पर भरोसा है, जल्द ही तथ्य बाहर आएंगे। निश्चिंत रहिए। फर्जी डिग्री को लेकर डॉक्टर ने कहा, "सब गलत है, फेयर है, सब कुछ ऑथेंटिक है।
कोई नकलेंशी नहीं है, सबको खबर दी गई है, सब ठीक है। हालांकि, उनके वकील सचिन नायक ने बताया कि डॉक्टर की पेशी कराई गई है, जिसमें 1 मई तक जूडिशल रिमांड पर लिया गया है। अब जमानत आवेदन सोमवार को पेश किया जाएगा।
अब देखना होगा कि फर्जी डॉक्टर के आरोपी एम जॉन कैम के जेल जाने के बाद मिशन हॉस्पिटल से संबंधित और कितने आश्चर्यजनक खुलासे निकलकर सामने आते हैं। आरोपी डॉक्टर के वकील ने अपनी प्रोफेशनल फीस के लिए आवेदन किया है, जिससे मामले में और भी नए मोड़ आ सकते हैं।
गौरतलब है कि दमोह मिशन हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आने के बाद से ही हॉस्पिटल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई से क्या कुछ सामने आता है और हॉस्पिटल की मुश्किलें कितनी बढ़ती हैं।