Sagar -गुस्से में लाल बेटे ने पिता को मार डाला वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
जैसीनगर के गेहूंरास बुजुर्ग में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता के सिर में लाठी मार कर जान ले ली, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है
जानकारी के मुताबिक गेहूंरास बुजुर्ग गांव में बुधवार रात 8:30 बजे आरोपी रामबाबू यादव उम्र 35 साल खाना खाने बैठा था इसी दौरान उसने अपने 6 साल के बेटे ऋषिराज से आम खाने को मांगा तभी आरोपी की मां ने कहा आम नहीं है इसी बात से गुस्साएं आरोपी रामबाबू ने अपने बेटे ऋषि राज से मारपीट करना शुरू कर दी और बीच बचाव करने आए आरोपी के पिता हरिनारायण यादव उम्र 60 वर्ष को आरोपी बेटे रामबाबू ने सिर में लाठी मार दी , जिससे मौके पर ही उनके प्राण निकल गए, चीख पुकार की आवाज सुन गांव वाले मौके पर पहुंचे इस दौरान आरोपी भाग निकला लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर पुलिस की हवाले कर दिया
बताया जाता है कि आरोपी रामबाबू गाजे का नशा करता है उसकी इन्ही हरकतों की वजह से उसकी पत्नी 1 साल पहले मायके चली गई है लेकिन इसका एक बेटा और बेटी जो गेंहूरास गांव में ही पिता रामबाबू के साथ ही रहते है।घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जैसीनगर थाने के एएसआई हरिनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार सुबह एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है,