Sagar -खुरई के सहोद्रा राय वार्ड में पेड़ों में लगी भीषण आग, बड़ी घटना होने से टली

 

खुरई के सहोद्रा राय वार्ड स्थित चर्च के पीछे लगे पेड़ों में भीषण आग लग गई। आग लगने से बड़ी घटना होने से टल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। भीषण गर्मी में जगह-जगह आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे ही उस समय बड़ी घटना होने से टल गई जब शहर के सहोद्रा राय वार्ड में स्थित चर्च के पीछे पेड़ों में अज्ञात कारण से आग लग गई। वहीं पास में सड़क किनारे कुछ लोगों की झोपड़ी भी बनी हुई थी। आग लगने से झोपड़ियों तक आग फैलने का खतरा बढ़ गया था।

 

 

 

 

घटना की जानकारी लोगों ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो आग झोपड़ियों तक फैल जाती तो वहां रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हो सकता था। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो झोपड़ियों में आग लगने से कई लोगों के आशियाने जलकर खाक हो सकते थे। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ी घटना टल गई। भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोगों को आग से सावधानी बरतने की जरूरत है। नगर पालिका प्रशासन को भी आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने होंगे।


By - sagar tv news
25-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.