Sagar-चंद्रशेखर वार्ड स्थित चौबे कॉलोनी में घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों
बीना के चंद्रशेखर वार्ड स्थित चौबे कॉलोनी में घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरतार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कि 17 अप्रेल को आशीष प्रमोद दुबे निवासी चंद्रशेखर वार्ड परिवार के साथ शादी में ललितपुर गए थे। जब वह शादी से लौटे तो घर के अंदर कुलदीप उर्फ गप्पू ठाकुर, प्रिंस ठाकुर एवं रोशन अहिरवार मौजूद थे, जिन्होंने आशीष व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर एक लाख दस हजार नकद, सोने की झुमकी, एक सोने का हार, चांदी की सात जोड़ी पायल लूटकर ले गए थे।
जांच में कुयात आरोपी कुलदीप उर्फ गप्पू निवासी चंद्रशेखर वार्ड, रोशन उर्फ जीवन अहिरवार निवासी चन्द्रशेखर वार्ड को गिरतार कर पूछताछ की, तो उन्होंने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। लुटेरों के बताए अनुसार दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी के कुंदे, एक लोहे की सब्बल व घटना को अंजाम देने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की है।
आरोपियों को गिरतार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। घटना को अंजाम देने वाले एक अन्य आरोपी प्रिंस उर्फ पुल्ली उर्फ हर्ष ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।