स्पीड में थी कार, सामने आ गई बाइक, बचाने के चक्कर में जो हुआ उससे प्रदेश हिल गया | sagar tv news |
एमपी के मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, एक तेज रफ्तार कार कुएं में गिर गई थी, मरने वालों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है।
सभी को कुएं से निकालने के लिए SDERF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम रस्सियों के सहारे उतरी फिर क्रेन की मदद से वैन को निकाल लिया गया है। घायलों में शामिल 3 साल की बच्ची समेत चार लोगों को रेस्क्यू करके मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की पहचान आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह के तौर पर हुई है।
हादसा जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावत फंटे में रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ। वैन में 13 लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
इस हादसे में
गोबर सिंह (मोटरसाइकिल सवार) निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर के अलावा कन्हैयालाल कीर और नागू सिंह जोगिपिपलिया जिला रतलाम के निवासी है तो पवन कीर धर्मेंद्र सिंह, आशा बाई ,मधु बाई ,मांगू बाई,राम कुंवर खोजनखेड़ा जिला रतलाम के रहने की जान गई है