MP : पुरुष मित्र के लिए महिला को दादागिरी बताने वाली महिला कांस्टेबल हुई सस्पेंड | sagar tv news |
मध्य प्रदेश की महिला कांस्टेबल दादागिरी बताना और अपने पुरुष मित्र के चक्कर में दूसरी महिला के साथ मारपीट करना भारी पढ़ गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद इस महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। दरसअल मामला रीवा जिले का है जहाँ विश्वविद्यालय थाना में तैनात महिला आरक्षक साइमा खान ने सतना की एक महिला को सतना के कोलगवां थाना लाकर बेरहमी से पीटा। पीड़िता, आशा सिंह ने आरोप लगाया कि उसने अपने मकान में किराएदार जावेद से उधार पैसे लिए थे, जो उसने लौटाए नहीं। जब आशा ने पैसे की मांग की, तो जावेद की महिला मित्र साइमा खान ने उसे धमकाना शुरू किया।
24 अप्रैल को साई खान और उसके साथी पुलिसकर्मी पीड़िता को रीवा से सतना लेकर आए और उसे थाने में गाली गलौज और मारपीट का शिकार बनाया। इसके बाद, पीड़िता को मेडिकल कराया गया और छोड़ दिया गया। साई खान ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने जावेद से पैसे की मांग की, तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक सिंह ने महिला आरक्षक को सस्पेंड कर दिया। हालांकि, थाना प्रभारी ने इसे महज एक बहस का मामला बताया। इस घटना ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी आक्रोश है।