Sagar - राजस्थानी लाल पत्थर लगेंगे पहाड़ी पर 50 करोड़ से बनेगा इस्कॉन मंदिर, CM ने किया भूमिपूजन

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर में बनने जा रहे 50 करोड़ के भाव इस्कॉन मंदिर का वर्चुअल भूमि पूजन किया और उन्होंने कहा कि यह संस्था भगवान राम और कृष्णा के प्रचार की सनातन पताका देश में ही नहीं विदेशों में भी फहरा रही है बुंदेलखंड भगवान गोपाल कृष्ण के लिए ही जाना जाता है, इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में इस्कॉन के मध्य प्रदेश प्रमुख महामना प्रभु भी शामिल हुए इनके अलावा मंत्री क्षेत्रीय विधायक सांसद महापौर कलेक्टर एसपी भी रहे

 

 

 

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस यानी इस्कॉन संस्था शहर से लगे मेनपानी गांव की पहाड़ी पर भगवान राधा-कृष्ण का भव्य मंदिर बनाएगी। पहाड़ी पर 3 एकड़ क्षेत्र में 50 करोड़ की लागत से यह मंदिर बनाया जाएगा। सफेद मार्बल और राजस्थान के लाल पत्थरों से 20 हजार वर्गफीट में मुख्य मंदिर बनेगा एवं बाकी क्षेत्र में गौशाला और चिकित्सा जैसे सेवा के प्रकल्प बनाए जाएंगे। मंदिर निर्माण के लिए मेनपानी के भक्त विवेक यादव ने अपनी 3 एकड़ भूमि संस्था को दान में दी है। 

 

 

 

इस्कॉन सागर के अध्यक्ष कृष्णार्चनदास प्रभुजी ने बताया कि भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाएं जयपुर से तैयार होकर आएंगी। प्रतिमाएं करीब साढ़े तीन से चार फीट ऊंची होंगी। मुख्य मंदिर के अलावा 12 प्रकल्प बनाए जाएंगे। जिनमें वैदिक गुरुकुल स्कूल, भक्तिवेदांत अस्पताल, गौ शाला व आर्गेनिक खेती, प्रसादम हाल, वैदिक लाइब्रेरी, संत आश्रम, प्राकृतिक गांव, बुजुगों के लिए आश्रम, गेस्ट हाउस, रेस्तरां, कीर्तन बैंक्वेट हाल, पशुओं की देखभाल के लिए फार्म बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है.


By - sagar tv news
30-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.