Sagar- जमीनी बुराई को लेकर शुरू हुई कहासुनी लात घूसों में बदली, तीन अस्पताल में भर्ती
सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से तीनों लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
बुजुर्ग अनरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुलवाई में उसकी जमीन के पास ही उसके परिवार के लोगों की जमीन है। जमीन को लेकर कुछ पुराना विवाद चल रहा है। घटना के समय उसका भाई थानसिंह और उसका लड़का राम अवतार सिंह अपने खेत पर थे तभी जयराम दांगी, जितेंद्र दांगी, साहब दांगी और विष्णु दांगी आए और गाली गलौच करने लगे।
जब गाली गलौच करने से मना किया तो चारों ने लात घूसो ओर डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस कारण से तीनों को चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष से फरियादी 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि वह अपने खेत पर था तभी अनरत सिंह ठाकुर, राम अवतार सिंह और थान सिंह आए और गाली गलौच करने लगे। जब अपशब्द कहने से मना किया तो तीनों ने मारपीट करना शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।