Sagar- शादी में शामिल होने निकला युवक, सड़क पर मिला, फिर बुलाई पुलिस
सागर के बांदरी थाना क्षेत्र में सड़क पर युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई परिजन इस मामले में मर्डर होने की आशंका जता रहे है, मृतक युवक बुधवार की रात बांदरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मामला बांदरी के पिठोरिया ग्राम का है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कराया है
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शरद तिवारी निवासी पिठोरिया के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर आ गए। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर मर्डर करने का आरोप लगाया। साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
मृतक के भाई आकाश तिवारी ने बताया कि भाई शरद बुधवार रात बांदरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गांव के बंटी रजक समेत अन्य से विवाद हुआ था। उनका मेरे पास फोन भी आया था। विवाद के दौरान उन्होंने ही मेरे भाई की हत्या की है। मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होना चाहिए।