Sagar- माथे पर टीका और हाथ में कलावा, सब कुछ लुटने के बाद पता चली सच्चाई, अब भेजा जेल
अपनी पहचान छिपाकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भोपाल में हाल ही में एक ऐसे ही गैंग का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया. अब सागर से भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है. यहां भी आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और करीब डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया. युवती की शिकायत पर मुख्य आरोपी सदर निवासी फरहान मकरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके साथी रोहित कुशवाहा की तलाश चल रही है, आरोपी ने पूछताछ में युवती से दोस्ती की बात स्वीकार की है।
युवती ने शिकायत में बताया था धर्म विशेष के युवक ने खुद को युवती के धर्म का बताकर नजदीकी बढ़ाई थी वह उसे मंदिर लेकर जाता था माथे पर तिलक लगाता था, लेकिन फिर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर युवती ने महिला थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत की थी।
एएसपी संजीव उइके ने बताया पुलिस ने फरहान मकरानी और रोहित कुशवाहा पर रेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.