सागर में डीन ऑफिस के बाहर नारेबाजी कर शोर करने पर डीन और कर्मचारी में हुई बहस
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से 55 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस दिए गए हैं। यह सभी निजी कंपनियों के तहत आउटसोर्स पर काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने इसका विरोध जताया। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के साथ कर्मचारी डीन ऑफिस नारेबाजी करते हुए अपनी मांग को लेकर पहुंचे। यह सुनकर डीन डॉ. पीएस ठाकुर कैबिन से बाहर आए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश देकर शोर नहीं करने का बोला। इसी दौरान डीन और संघ के पदाधिकारियों के बीच हल्की बहस हुई।
हालांकि बाद में डीन ने संघ की मांगों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन खत्म किया गया।सागर के बीएमसी में हाईट्स और एजाइल कंपनी के तहत काम कर रहे 55 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद कर्मचारी कंपनी कार्यालय पहुंचे। जहां कंपनी के प्रबंधक से बात की और नोटिस का कारण पूछा, उन्हें प्रबंधक ने बताया कि डीन के कहने पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
मजदूर संघ के साथ कर्मचारी डीन कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। डीन को ज्ञापन सौंपकर सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्ति नहीं किए जाने की मांग की। डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रक्रिया की जा रही है। किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी। कंपनियों से बात हो गई है, उक्त कर्मचारियों को अनस्किल्ड पदों पर रखा जाएगा।