महिला सब इंस्पेक्टर से लव जिहाद मामला, महिला इंस्पेक्टर ने कराई FIR दर्ज | sagar tv news |
एमपी के रायसेन जिले के मंडीदीप थाने में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक हिंदू महिला सब इंस्पेक्टर से शादी कर ली। बाद में जब महिला को पता चला कि युवक मुस्लिम है, तो उसने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी इश्तिहाक अहमद ने अपना नाम अमन बताकर महिला सब इंस्पेक्टर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। महिला रायसेन जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है।
शादी के दो साल बाद जब घर पर पोस्ट पहुंचने पर पता चला कि युवक अमन नहीं, बल्कि इश्तिहाक अहमद है। जब पीड़िता को पता चला कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है, तो उसने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी इश्तिहाक अहमद के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे धर्मस्वतंत्रा अधिनियम की धारा लगा कर जेल भेज दिया गया है।
महिला सब इंस्पेक्टर रायसेन जिले में पदस्थ है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उन्हें धोखा दिया और अपना असली नाम नहीं बताया। आरोपी इश्तिहाक अहमद के खिलाफ धर्मस्वतंत्रा अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।