सागर में आग लगने की घटनाएं आई सामने एक ओर मकानों में लगी आग तो दूसरी ओर मेला के झूले में लगी आग

 

सागर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहली घटना सागर जिले की राहतगढ़ से 10 किलोमीटर दूर मिर्जापुर गांव में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में दो-तीन पक्के मकान, कच्चे मकान और आसपास के खेतों में लगे बांस के घरों में आग लग गई।

 

 

सूचना मिलते ही सागर नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। सागर नगर निगम के कर्मचारी समय पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी देर से पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं।

 

 

 

वहीं दूसरा मामला सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत रिछावर हरसिद्धि मेला में भी आग लगने की घटना सामने आई है। यहां एक झूला जलकर खाक हो गया। झूले में आग लगने की वजह से जनरेटर भी जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग लगने की वजह से मेले में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

 

लेकिन समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। झूला नवरात्रि के मेले में लगाया गया था। जब से मेले की शुरुआत हुई थी, तब से यह झूला वहां लगा हुआ था। लेकिन अचानक आग लगने से झूला जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आग लगने की वजह का पता चल जाएगा।


By - sagar tv news
03-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.