पुलिस 6 चोर गिरफ्तार कर की बड़ी कार्रवाई, 48 लाख से अधिक का सामान किया जब्त | sagar tv news |
एमपी के छिंदवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 48 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का चोरी का सामान जब्त किया गया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 430 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलो चांदी के जेवर, 3 महंगे आईफोन कीमत 1.5 लाख, चोरी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख मिली है। जिले में हो रही चोरियों के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को हुई चोरी की, गुलाबरा निवासी नीलू समनकर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह इतवारी बाजार गई थी घर लौटकर आने पर उसे अलमारी का ताला टूटा मिला और लाखों के जेवर व नकदी गायब थे।
पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। चोरी में चांदामेटा निवासी अंकित उर्फ भूत इस गिरोह का मास्टरमाइंड समझ आया। पुलिस ने तकनीकी सहायता से ट्रैक कर उसे और दो अन्य आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि चोर छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में दिन के समय सूने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी का सामान परासिया निवासी आकाश कहार की मदद से खपाया जाता था। आरोपियों ने बताया कि कुछ माल व्यापारी अजय सोनी को बेचा गया था।
चोरों ने कोतवाली, अमरवाड़ा, हर्रई, चौरई, उमरेठ, केवलारी, कान्हीवाड़ा समेत कुल 10 से अधिक थाना क्षेत्रों में चोरी की थी। पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार , अंकित उर्फ भूत डहेरिया (19), निवासी चांदामेटा , आदित्य उर्फ चीनू ठाकुर (18), निवासी परासिया, आकाश कहार (22), निवासी परासिया , शुभम उर्फ आर्यमन डहेरिया (24), निवासी न्यूटन चिखली, दो अन्य आरोपी जिनके नाम नहीं बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।