मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े 4 वीडियो किये लांच || SAGAR TV NEWS ||

 

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत सागर शहर को नंबर 1 बनाने को लेकर नगर निगम सागर द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। वहीँ जागरूकता अभियान के तहत मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चार वीडियो लांच किये हैं। इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह,विधायक शैलेन्द्र जैन,निगम आयुक्त आरपी अहिरवार मौजूद थे। वीडियो के माध्यम से बताया गया की घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिनों में इकठ्ठा करना, शहर में गंदगी न फैलाना, अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखना और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
स्व समूह सहायता द्वारा फिल्माए गए लोकगीत के माध्यम से बताया गया की कैसे हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग कर सकते हैं। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया की इसका उद्देश्य ये है। की लोग इस सब के प्रति जागरूक हों। साथ ही 1800 रेटिंग भी रखी गयी है। जागरूकता को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है। की लोग फीडबैक जरूर दें इससे सागर की अच्छी रैंक आये।


By - sagar tv news
21-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.