MP: सागर के बीना की सुबुल ने बोर्ड परीक्षा में हासिल की 5th रैंक, पिता करते हैं सिलाई
सफलता सुविधाओं की मोहताज नहीं होती—इस बात को सच कर दिखाया है एमपी के सागर जिले एक बेटी ने, बीना की रहने वाली इस बेटी सुबुलका परिवार सिलाई करने का काम करता है। सुबुल ने मध्यप्रदेश हाईस्कूल परीक्षा की मैरिट में पांचवां स्थान हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
बीना की सुबुल खान ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त किए | बेटी की इस सफलता पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। अब सुबुल की इस असाधारण कामयाबी के बाद आगे चलकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है। इस सफलता पर उसके परिवार बेहद खुश हैं।