SAGAR : छात्रों के लिए खुशखबरी, अब इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ सकेंगे कंप्यूटर साइंस
सागर जिले के टेक्निकल एजुकेशन को लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE), नई दिल्ली ने इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सागर को सत्र 2025-26 से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच शुरू करने की परमिशन दे दी है। इसके तहत पहले साल में 60 सीटों पर एडमिशन की मंजूरी दी गई है।
इनमें 10% यानी 6 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित रहेंगी, वहीं 5% सीटें टीएफडब्ल्यू (TFW) योजना के अंतर्गत आवंटित होंगी। इस प्रकार कुल 69 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया की जाएगी।
एडमीशन तीन चरणों में आयोजित होंगी: पहले और दूसरे चरण में JEE स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा जबकि तीसरे चरण में कॉलेज स्तर पर 12वीं की मेरिट के आधार पर ये पूरी प्रक्रिया मई महीने में एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिये संचालित की जाएगी।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, कंप्यूटर साइंस ब्रांच के शुरू होने से सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे।
छात्रो की सुविधाओ की बात करे तो एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री भी प्रदान की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए 9425663001, 8770020949 समपर्क कर सकते है