MP News : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट, पुलिस की छुट्टियां रद्द sagar tv news
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुटि्टयों पर रोक लगा दी गई है। जो छुट्टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने एक आपातकालीन आदेश जारी किया, जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गईं। आदेश में कहा गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पुलिस को हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। केवल विशेष परिस्थितियों, जैसे गंभीर बीमारी या पारिवारिक आपदा, में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से छुट्टी दी जाएगी।
भोपाल के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह कदम एहतियाती है। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस को न केवल आंतरिक सुरक्षा, बल्कि संभावित बाहरी खतरों, जैसे आतंकी गतिविधियों या साइबर हमलों,और उन्हें युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैया रहने को कहा गया है