MP : भारत में बैन डिवाइस के साथ जबलपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गयी अमेरिकी महिला, पुलिस ने पूछताछ कर वापस भेजा
एमपी के जबलपुर में गुरुवार शाम को एक विदेशी महिला भारत में बैन डिवाइस के साथ पकड़ी गयी। भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध के हालातो के बीच महिला के यूँ पकडे जाने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हलाकि सीआईएसएफ ने डिवाइस को जप्त कर लिया है. CISF के जवानों ने महिला को तुरंत हिरासत में लिया और संबंधित थाने को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने महिला से डिवाइस जब्त की और उसका नाम-पता पूछकर जांच के बाद जाने दिया।
दरसअल जबलपुर एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी महिला के पास से जीपीएस सिस्टम बरामद हुआ, जो कि भारतीय हवाई यात्रा नियमों के खिलाफ था। यह घटना जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर हुई, जहां 62 वर्षीय एंजेला के परिनार नामक महिला को यह डिवाइस पकड़ी गई। महिला अमेरिका के कंसास से हैं और दिल्ली की यात्रा कर रही थीं। सीआईएसएफ ने महिला के हैंडबैग से जीपीएस ट्रैकर डिवाइस को जब्त कर लिया। महिला ने दावा किया कि यह डिवाइस उसके परिवार के लोग उसे ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल करते थे। भारतीय नियमों के अनुसार, हवाई यात्रा के दौरान जीपीएस डिवाइस का उपयोग या उसे साथ ले जाना प्रतिबंधित है।
पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ ने इसे दूरसंचार अधिनियम के तहत जब्त कर लिया और खमरिया पुलिस को सौंप दिया। डुमना हवाई अड्डे के निदेशक आरआर पांडे ने इस बारे में जानकारी दी कि महिला को डिवाइस विमान में चढ़ने से पहले नियमित जांच में पाया गया। पुलिस ने डिवाइस को जब्त कर लिया है। महिला के दस्तावेज सही पाए गए, इसलिए जांच के बाद उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दे दी गई।