MP Bhopal :पत्नी ने 10 लाख में पति की सुपारी दी, किराएदार से मिलकर रची साजिश का खुलासा
एमपी की राजधानी भोपाल में एक खौ़फनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने 10 लाख रुपये में अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। महिला ने अपनी किराएदार और उसके प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची।
64 साल के जार्ज कुरियन, जो भेल से रिटायर्ड अधिकारी थे, उनकी पहली पत्नी केरल में रहती हैं। उन्होंने बिट्टी से तब शादी की जब वह महज 17 साल की थी। दोनों की नौ साल की बेटी है। बिट्टी पूर्व में जार्ज के घर काम करती थी। जार्ज की हत्या 18 अप्रैल को पिपलानी में की गई। वारदात के दिन, किराएदार रेखा सूर्यवंशी, प्रेमी संजय पाठक ने इसे अंजाम दिया ।
हत्या के बाद, बिट्टी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए इसे एक दुर्घटना बताने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच सामने आया, और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
पत्नी ने बताया कि वह अपने पति की जिदगी से परेशान थी और उसकी मौत के बाद उसका सारा संपत्ति, पेंशन और मकान उसके नाम हो जाएगा। रेखा, जो जार्ज के घर में किराए पर रहती थी, ने बिट्टी को यह आईडिया दिया कि वह अपने पति को मारकर आराम से जीवन जी सकती है। इसके बाद, 10 लाख रुपये में संजय और रेखा ने मिलकर जार्ज की हत्या की योजना बनाई और 50 हजार रुपये का एडवांस लिया। हत्या के बाद, बिट्टी ने अपने पति को अस्पताल भेजा, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई उजागर हो गई।