Sagar- बिना कोचिंग के पढ़ी छात्रा ने CBSE में रचा इतिहास, पूरे स्कुल में ख़ुशी का माहौल
CBSE ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। इसमें महार रेजीमेंट पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी केसरवानी ने 92% अंक हासिल कर अपनी क्लास में टॉप किया है उन्होंने कॉमर्स से पढ़ाई की परीक्षा परिणाम आने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है और सभी अपनी बेटी को मिठाई खिलाकर फूल माला पहनकर बधाई दे रहे हैं जान पहचान वाले और रिश्तेदारों ने भी फोन लगाकर दिव्यांशी को अपनी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं
सागर टीवी न्यूज़ से बात करते हुए दिव्यांशी ने अपनी सफलता का राज बताया कि उन्होंने यूट्यूब के जरिए पढ़ाई की और नोट्स तैयार किए थे, दिन में स्कुल के अलावा 6 घंटे अलग से पढ़ाई करती थी, घर के काम काज में भी हाथ बटाती थी और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह से बंद कर दिए थे फोकस होकर पढ़ाई की जिसकी वजह से इतने अंक ला पाई हूं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षकों और परिवार जनों को दिया है, वे आगे सीए बनना चाहती है,
इसके अलावा बंडा की छात्रा तनिष्का गांधी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, छात्रा सांदली मौर्य ने कला संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं छात्र सहर्ष सिरोठिया ने पीसीबी स्ट्रीम में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। मंगलवार को परिणाम की घोषणा की गई है। जिसमें जिले का सीबीएसई में 85 प्रतिशत परिणाम रहा है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 प्रतिशत कम है। पिछले साल 2024 में जिले का परिणाम 95 प्रतिशत था।