Sagar- खुले में अठखेलियां कर रहा था नाग-नागिन का जोड़ा, जानिए बारिश में ही क्यों दिखाई देते हैं?
इंसान ही नहीं बल्कि जीव-जंतु भी आपस मे रोमांस और प्यार का इजहार करते हैं. सागर जिले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. जहां नाग नागिन का जोड़ा खुले में अठखेलियां कर रहा था. लोगों की जब इन पर नजर पड़ी तो वीडियो शूट भी कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो जैसीनगर तहसील के जेरा गांव से सामने आया है,
ग्रामीण मंगलवार को खेतों पर गए थे तभी नाग-नागिन को एक दूसरे से लिपटा देखकर सन्न रह गए. देखते ही देखते लोग इकट्ठे हो गए. नाग-नागिन रोमांस में ही लगे रहे. इसी दौरान किसी ने इसका मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने बताया कि सर्पों का कोई प्रजनन का समय खास समय नहीं होता है. बरसात के मौसम में बिलों में पानी भरने के कारण यह बाहर निकलकर रतिक्रिया करते हैं,