Sagar- पीली कोठी का 75वां उर्स शुरू, हिंदू परिवार पर बरसती है बाबा की रहमत

 

सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 16 से 18 मई तक होने वाले तीन दिवसीय 75 वें उर्स के पहले दिन शुक्रवार को बाद नमाज मगरिब के दरगाह प्रबंध कमेटी,उर्स कमेटी और बाबा के श्रद्धालुओं, अकीदतमंदो के द्वारा पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश की जाकर नाते पाक,सलाम पेश किया जाकर तबर्रुख ( प्रसादि ) का वितरण किया गया।

 

 

संदली चादर तहसीली तिराहे स्थित स्व.मदन बाबा के निवास से प्रारम्भ हुई जो शहर गश्त कर पीली कोठी दरगाह पर पेश की गई। बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश होने के साथ ही तीन दिवसीय सालाना उर्स प्रारम्भ हुआ और बाद नमाज इशां शरीफ हुई।पीली कोठी वाले बाबा के उर्स के आयोजक एवं पार्षद अब्दुल नईम खान ने बताया कि आज 17 मई शनिवार को रात 09 बजे कब्बाली प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथिगण एवं उद्घाटनकर्ता,विशेष आमंत्रित अतिथिगणों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जावेगा।

 

 

 

उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर फनकार गुलाम बारिश कब्बाल पार्टी और शीबा परवीन कब्बाला पार्टी के बीच तमाम रात कब्बाली और गजलों का शानदार मुकाबला होगा। उर्स के आयोजक श्री खान ने बाबा के श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिला व पुलिस प्रशासन के साथ - साथ विभिन्न विभागों के पूर्ण सहयोग से सम्पन्न हो रहें उर्स में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर उर्स आयोजन को सफल बनाएं।


By - sagar tv news
16-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.