Sagar-मंत्रियो की बदजुबानी, कांग्रेस सड़को पर, इस्तीफे लेने प्रदेश भर में प्रदर्शन | sagar tv news |
भाजपा के मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा दिए गए विवाद बयान का प्रदेश भर में विरोध किया जा रहा है, सागर के बंडा में पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी के नेतृत्व में बरा चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर जम कर नारेबाजी की। पुतला दहन के पूर्व नुक्कड़ सभा आयोजित की
जिसमें पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्बन्ध में जो वक्तव्य दिया है वो घोर निंदनीय है। इसी तरह जगदीश देवड़ा द्वारा सेना और देश की जनता के संबंध में दिया गया बयान कि देश और देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है। दोनों ही मंत्रियों से भाजपा को इस्तीफा लेना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों के पुतला दहन किए।