Sagar- देशभक्ति में डूबा गढ़ाकोटा, तिरंगा यात्रा पर गोपाल भार्गव क्या बोले देखिए
भारतीय सेना के सम्मान में सागर के गढाकोटा में शनिवार को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की भावना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा शाम 6 बजे बस स्टैंड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकलती हुई वापिस बस स्टैंड पहुंची।
जहां भारत माता की आरती के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।नगर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा को लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। यात्रा में और सभी वर्ग के लोगों ने एकता का संदेश देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया। एवं बस स्टैंड पर आयोजित सभा को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव , मनोज तिवारी , बसंत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्षग्रामीण रानी कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश वाचन किया।
यात्रा में दिनेश लहरिया, बसंत यादव ,नपा अध्यक्ष संगीता तिवारी ,उपाध्यक्ष फूलवती यादव, सुरेश कपस्या जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,संजय दुबे, संतोंष पटेल,हरीश चौरसिया,कमलेश जैन हरदी सहित पार्षदगण एवं आम नागरिक मौजूद रहे।