Sagar- सिटी बसों केनाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस इंदौर से उठा लाई
सिटी बसों के टेंडर दिलाने के नाम पर पार्टनर बनाने का झांसा देकर दो आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की थी,इस मामले में मोती नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी की निशानदेही पर दो बसों की चेचिस को इंदौर से बरामद किया है।
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया फरयादी मोहन कुशवाहा रिपोर्ट की थी उनकी पहचान के राधा सेन और निश्चय सोनी द्वारा सिटी बसों के संचालन के लिए जो टेंडर भरा था उसमें उन्हें पार्टनर बनाकर रखेंगे और मेरे नाम पर करीब ढाई करोड रुपए का लोन लिया था, मामले में राधा सेन और निश्चय सोनी ने दो बसों के चेचिस गायब कर दिए थे
और जो अमाउंट की राशि थी वह व्यक्तिगत उपयोग कर धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में जांच करते हुए एक आरोपी निश्चय सोनी को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर उक्त दोनों बसों के चेचिस इंदौर से बरामद किए गए है। मामले मे एक अन्य आरोपी राधा सेन की तलाश जारी है।