Sagar- मेरे बिना वो मर जाएंगे...पहले पति को छोड़कर प्रेमी संग आई, अब घर वाले मिलने नहीं दे रहे...

 

एक महिला अपने पति की झलक पाने को दर-दर भटक रही है, अपने ही ससुराल में उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया जा रहा. पिछले 6 महीनों से पति लोकेश तिवारी के दर्शन न होने पर अब शुभ्रा मुखर्जी ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. उनका कहना है कि उनके ससुर और देवर, उन्हें अपने पति से मिलने नहीं दे रहे हैं

 

 


शुभ्रा ने सागर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आग्रह किया है कि उन्हें अपने पति के साथ रहने दिया जाए, ताकि वे उनका इलाज करवा सकें. उन्होंने कहा, “मेरे पति डिप्रेशन में हैं और लगातार बीमार होते जा रहे हैं. वह घुट-घुट कर जी रहे हैं और यह मेरी आंखों के सामने नहीं हो सकता

 

 

 


शुभ्रा मुखर्जी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पहले से शादीशुदा थीं. साल 2007 से पति से अलग रह रही थी, नौकरी के दौरान 2016 में उनकी मुलाकात बिहार में शिक्षक लोकेश तिवारी से हुई. लोकेश कॉलेज में टीचर थे और शुभ्रा वार्डन. मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं. 2017 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली, 2020 में नौकरी छोड़कर सागर आ गए

 

 

 

रहली निवासी लोकेश ने सागर में कंप्यूटर का कारोबार शुरू किया. तीन साल साथ रहने के बाद लोकेश की तबीयत बिगड़ने लगी उनके हाथ-पैर कांपने लगे. शुभ्रा ने इलाज कराया, हालत में सुधार हुआ लेकिन इसी दौरान लोकेश के परिजन उन्हें वापस रहली ले गए.

 

 

 


शुभ्रा का आरोप है कि लोकेश के भाई सोमेश उन्हें नागपुर में इलाज के बहाने रहली ले गए और फिर मिलने नहीं दिया.शुभ्रा कहती हैं, “मेरे पति अब ठीक नहीं हैं, लेकिन अगर मैं उनका ख्याल रखूं, तो वह फिर से पहले जैसे हो सकते हैं. मेरी बेटी इंजीनियर है, वह खर्च उठा सकती है. मेरे पास जो जेवर हैं, वो भी बेचकर इलाज करवाऊंगी. बस मुझे मेरे पति वापस चाहिए.”


By - sagar tv news
19-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.