Sagar - कनेरा देव पुल मामले में भीम आर्मी ने ठेकेदार राजेंद्र लोधी के खिलाफ खोला मोर्चा, गिरफ्तारी की मांग
सागर की कनेरा देव के पास 15 तारीख को निर्माणाधीन पुल की सरिया का जल गिरने से एक मजदूर की जान चली गई थी और तीन लोग घायल हैं मोती नगर पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और सुपरवाइजर पर मामला दर्ज किया है लेकिन अब भीम आर्मी इसको लेकर आगे आया है उन्होंने मृतक राकेश अहिरवार की परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता शासकीय नौकरी बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है साथ ही इसके अलावा ठेकेदार राजेंद्र लोधी को तुरंत गिरफ्तार करने इस मामले की न्यायिक जांच करने की भी मांग की है
बता दें कि स्मार्ट सिटी के द्वारा कनेरा चौराहे पर पुल का निर्माण करवाया जा रहा था लेकिन ठेकेदार के द्वारा मजदूरों के लिए सुरक्षा के उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे और यहां पर जब हादसा हुआ तो इसमें राकेश अहिरवार नाम के मजदूर की जान चली गई वह अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है परिवार में यही कमाने वाला था इसलिए भीम आर्मी के द्वारा उनके लिए 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा है