लव जिहाद पर हिंदू पंचायत, 22 गांवों के लोगों की चेतावनी, आरोपियों के घर बुलडोजर नहीं गरजा तो होगा
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील स्थित बिछड़ोद गांव में रविवार को एक विशेष हिंदू पंचायत का आयोजन किया गया। यह पंचायत हाल ही में सामने आई लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में बुलाई गई थी। पंचायत श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें आसपास के 22 गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पंचायत में हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन ने आरोपियों के घरों को ध्वस्त करने का आश्वासन करे नहीं तो पंचायत में यह साफ चेतावनी दी गई कि यदि 20 मई तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो हिंदू समाज आंदोलन करेगा।