सागर- फोरम कोर्ट ने बीमा कंपनी को सिखाया सबक, सारे पैंतरे फेल, देनी पड़ेगी इलाज की राशि

 

सागर के व्यक्ति ने अपने परिवार का बीमा एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से करवाया. कुछ महीने बाद बीमाधारक कैंसर पीडित निकला और उन्होंने अपना इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल में कराया. इसके बाद उन्होंने बीमा कंपनी में क्लैम किया. लेकिन बीमा कंपनी ने ये कहते हुए क्लैम निरस्त कर दिया "आपको पहले से ही कैंसर था और पॉलिसी लेते समय बीमारी को छिपाया गया." परेशान होकर बीमाधारक ने फोरम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

 


मामले के अनुसार कैंसर पीड़ित बीमाधारक के वकील पवन नन्होरिया ने बताया "सागर जिले की देवरी तहसील के बीना वारहा के रहने वाले एक व्यक्ति ने Niva Bupa Health Insurance Company Limited की ससागर शाखा में 8 दिसंबर 2023 से 7 दिसंबर 2024 तक का एक साल का हेल्थ इश्योरेंस करवाया. इसके बाद फरवरी 2024 में उन्हें गर्दन में दर्द की शिकायत हुई. दर्द ठीक ना होने पर जब उन्होंने मेडिकल जांच करायी तो कैंसर होने की आशंका जतायी गयी. इसका इलाज उन्होंने मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कराया. उनका इलाज अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 तक चला.

 

 

इलाज के दौरान उनके 4 लाख 47 हजार खर्च हुए. इलाज के बाद उन्होंने हेल्थ इश्योरेंस कंपनी में बीमा दावा पेश किया. इस पर बीमा कंपनी ने इस आधार पर क्लैम निरस्त कर दिया कि पहले से बीमारी थी. बीमा कराते वक्त कंपनी से ये जानकारी छिपायी गई. बीमाधारक ने वकील पवन नन्होरिया के माध्यम से जिला उपभोक्ता फोरम में केस लगाया. यहां बीमा कंपनी दावा निरस्त करने के कारण को प्रमाणित करने में नाकाम रही

 

 

एडवोकेट पवन नन्होरिया ने बताया बीमा कंपनी दावा निरस्त करने के कारण कोर्ट में सिद्ध नहीं कर पायी तो आयोग के अध्यक्ष राजकुमार कोष्टा और सदस्य अनुभा वर्मा ने बीमाधारक को संपूर्ण बीमा राशि 4 लाख 27 हजार 407 रुपए 6 प्रतिशत सालाना ब्याज सहित देने का आदेश दिया. इसके अलावा सेवा में कमी और क्षतिपूर्ति को लेकर 12 हजार की राशि बीमाधारक को अदा करने का आदेश दिया.

 

 


By - sagar tv news
21-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.