5 रुपये के पेन से शुरू हुई कहासुनी बनी बड़ी अनहोनी और फिर नाबालिग, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ ₹5 के पेन को लेकर शुरू हुआ विवाद एक नाबालिग मर्डर में तब्दील हो गया। इस मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मऊगंज थाना क्षेत्र के पथरहा गांव का है, जहाँ दो नाबालिग छात्रों के बीच ₹5 के एक पेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उसमें एक मासूम की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, अपचारी बालक ने अपने गुम हुए पेन की चोरी का आरोप मृतक छात्र पर लगाया। मृतक ने कई बार खुद को निर्दोष बताया, लेकिन अपचारी बालक उसे लगातार धमकियां देता रहा।

 

 

8 अप्रैल 2025 की रात, अपचारी बालक अपने तीन साथियों शमशाद मोहम्मद, योगेश उर्फ बल्ला कोल और मौसम कोल के साथ मिलकर मृतक को बहाने से बहुती जलप्रपात क्षेत्र में ले गया। वहाँ चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जलप्रपात में नीचे फेंक दिया। करीब एक महीने बाद पुलिस को बहुती प्रताप क्षेत्र में एक नरकंकाल मिला, जिसकी पहचान मृतक के कपड़ों और जूतों से हुई। पुलिस ने जब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली, तो आखिरी लोकेशन अपचारी बालक के पास मिली। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने साथियों के नाम उजागर किए।

 

 

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल के नेतृत्व में इस सनसनीखेज मामले को सुलझाया गया। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। एक मासूम की जान केवल ₹5 के पेन को लेकर चली जाना वाकई समाज को झकझोर देने वाली घटना है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी विश्लेषण की मदद से मर्डर का खुलासा हो सका है। हम उम्मीद करते हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

 


By - sagar tv news
23-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.