परिवार के लोग गए थे मायके और फिर रेत कारोबारी की के साथ हो गई बड़ी अनहोनी
एमपी के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतारा में रेत कारोबारी के मर्डर का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की है, जब मनोज घर में अकेले सो रहे थे। मृतक मनोज सिंह का परिवार मायके गया हुआ था, और वह घर में अकेले थे। शुक्रवार सुबह जब मनोज की बहन घर आईं, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। मनोज कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे।
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्यारे घर में घुसे और उन्होंने धारदार हथियार से मनोज का गला रेत दिया। आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक मनोज सिंह के पास एक ट्रैक्टर और मिनी ट्रक था, और वह रेत का व्यवसाय करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना की जानकारी पर पहुंचे रहवासियों में आक्रोश देखा गया। पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। शहडोल में रेत कारोबारी की गला रेतकर मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।