Sagar- पंचम नदी के किनारे पड़ा था युवक, फिर बुलाई पुलिस, हालत देखते ही... | sagar tv news |
सागर जिले के बंडा में एक और मर्डर की खबर सामने आई है जहां पहाड़ी पर युवक की डेडबॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामला थाना क्षेत्र के चक्र निवारी गांव का है जहां पंचम नदी के किनारे एक डेडबॉडी और दो घायल युवक मिले है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परिजनों ने जिन लोगो पर आरोप लगाए है उनकी तलाश शुरू कर दी है बतया जा रहा है रात में कुछ लोग ए थे जिन्होंने ये मारपीट की है, जिसमे एक युवक की जान चली गई है हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका पता नहीं चल पाया
मृतक की पहचान ग्राम चक्र निवारी निवासी कमलेश रैकवार के रूप में हुई। वहीं घायलो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बंडा में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। वहीं घटना को अन्जाम देने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एस डी ओ पी शिखा सोनी, बंडा थाना प्रभारी अंजली उदैनिया घटना स्थल पहुँचे थे