Sagar- जिले में मिशाल बना ये तालाब, 2 साल में बदल गए पूरे गांव के हालत

 

सागर जिले की जैसीनगर जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत बिजौरा मे 2 साल पहले बने अमृत सरोवर में आज भीषण गर्मी मईं माह नौतपा में भी पर्याप्त पानी है। अमृत सरोंवर की बदौलत आज आसपास क्षेत्र का वाटर लेवल भी बढ़ गया है इस गर्मी में अमृत सरोवर से जहां मवेशियों को पीने पानी मिल रहा है तो वहीं किसानों और ग्रामीण पानी उपयोग कर रहे हैं। और बिजोरा गांव का यह अमृत सरोवर अन्य पंचायत के लिए एक उदाहरण है।

 

 

 

 

वहीं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस अमृत सरोवर में रविवार को श्रमदान किया गया जिसमें जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नाम सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी, सचिन दुबे, जनपद के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर इस सरोवर में जो सिल्ट जमा हो गई थी उसको अलग किया ताकि वाटर लेबल और बढ़ सके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी ने अन्य पंचायत के सरपंच सचिव को भी इस श्रमदान कार्यक्रम में बुलाया था ताकि वह भी इस अमृत सरोंवर को देखकर अपने गांव में भी इस तरह के अमृत सरोवर को बनवा सके।

 

 

 

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया इस ग्राम पंचायत की सरपंच मेरी पत्नी विनीता सिंह है हमने आज से 10 साल पहले गांव में एक बड़ा तालाब बनवाने की योजना बनाई थी लेकिन बजट की कमी थी फिर इसके बाद भाजपा सरकार ने अमृत सरोवर योजना प्रारंभ की जिसके तहत साल 2022 मे 11 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ जिसमें जन भागीदारी,स्थानीय लोगों के श्रमदान से लगभग एक हेक्टेयर में यह अमृत सरोवर बनाया और हमारा प्रयास आज सफल हुआ


By - sagar tv news
26-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.