सिंगरौली NH 39 में तेज रफ्तार कार टक्कर, एक कार खाई में गिरी, सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए
एमपी के नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। सिंगरौली जिले के बरगवां में तेज़ रफ़्तार दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक कार हाइवे के नीचे खाई में जा गिरी। वहीं दूसरी कार हाइवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई .गनीमत रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा कितना तेज़ रहा दोनों कारों की ये तस्वीर बयान करती है.
पूरी घटना NH 39 हाइवे की है जहाँ दो तेज़ रफ़्तार कर आपस मे रेस लगा रही थी तभी अचानक एक कार सवार ने अचानक कार को मोड़ दिया जिससे दोनों कारें आपस मे टकरा गई इस टक्कर में एक कार खाई में जा गिरी वही दूसरी कार डिवाइडर पर चढ़ गई हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार में फसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।