सागर- देवरी में कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री शाह के बयान को सेना और देश की बेटियों के सम्मान के विरुद्ध बताया। उन्होंने मंत्री शाह को मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने भाजपा पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के उस बयान का भी विरोध किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताया था। कांग्रेस नेताओं ने देवड़ा के बयान को सेना की गरिमा के विरुद्ध बताया।
सागर जिले के देवरी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पालिका चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देवरी नगर की विभिन्न समस्याओं के विरोध में 18 सूत्री मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान को ज्ञापन सौपा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवरी नगर की जनता नगर पालिका की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रही है। नगर पालिका में 15 में से 13 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं, इसके बावजूद भी नगर का विकास अवरोध हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजय शाह के बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी की थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से नगर की समस्याओं के समाधान की मांग की है और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। देवरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे आंदोलन करने से नहीं हिचकिचाएंगे।
नगर के मुख्य मार्गो सहित वार्डो में साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था, नगर के मुख्य स्थानों पर पेषाब घर न होने, आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने, निर्माणाधीन झुनकू पुल में डायवर्सन न होने,क्षेत्र में चल रहे अबैद्य जुआ,सट्टा,शराव,पर रोक लगाने, शराब दुकान को शहर से बाहर करने, कृषकों को खाद उपलब्ध कराने, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी करने, सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगे रखी है।