SDOP साहब का हुआ टांसफर, जनता ने घोड़ी पर बैठाया, ढोल-नगाड़ों, डीजे और जयकारों के बीच निकला जुलूस !
घोड़ी पर बैठे ये न तो कोई दूल्हा है और न ही ये कोई बारात जा रही है। दरसअल ये एक पुलिस अफसर है और इनके ट्रांसफर होने के बाद उनके शुभचिंतको और जनता ने उन्हें ऐसी ऐतिहासिक विदाई दी है।
जनता के चहेते एसडीओपी अखलेश पुरी गोस्वामी ग्वालियर में पदस्थ थे उनका ट्रांसफर हुआ तो सेवढ़ा की जनता ने अद्भुत विदाई दी। सोमवार रात शहर की सड़कों पर पुलिस अधिकारी को घोड़े पर बैठाकर सम्मान जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और जयकारों के बीच स्थानीय लोग भावुक नजर आए। दो साल चार महीने तक सेवढ़ा में अपनी सेवाएं देने वाले एसडीओपी गोस्वामी अपने कार्यकाल के दौरान जनता से सीधे जुड़ाव, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए जाने गए। चाहे छोटा मामला हो या बड़ी वारदात, वे हर बार स्वयं मौके पर पहुंचे और समाधान सुनिश्चित किया।
जुलूस में थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। फूल-मालाओं से लदे गोस्वामी को जब घोड़े पर बैठाकर शहर में घुमाया गया, तो लोगों ने देशभक्ति गीतों पर नाचते हुए उन्हें विदा किया। पूरे रास्ते जय हिंद और एसडीओपी साहब अमर रहें जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।
गोस्वामी भावुक होते हुए कहा, सेवढ़ा की जनता ने जो स्नेह दिया, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह विदाई मेरे लिए भावनात्मक पल है, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा